इतिहास
पश्चिम चम्पारण जिला मुखयालय से दक्षिण तथा नौतन प्रखण्ड के पूरब में अवस्थित गहिरी पंचायत नीलहो की कोठी के नाम से मशहुर है। इस पंचायत में अंग्रेजों के शासन काल में 3 कठिया नील की खेती का प्रचलन था अंग्रेजों के शासन से उबे हुए भारतियों में इस पंचायत के भी लोग स्वतंत्रता सेनानी रह चुके हैं आज भी इस पंचायत में गहिरी कोठी मन के पास अंगेजों की कोठी का अवशेष है। जहाँ पर्यटक लोग आते-जाते रहते हैं। इस पंचायत की कुल आबादी 13,600 है। दस वार्ड का यह पंचायत 20 टोलों में विभक्त है। जिसका क्षेत्रफल 6 वर्ग किलोमिटर लगभग है। पंचायत की चौहदी में उत्तर जगदीशपुर पंचायत, दक्षिण में भरवलिया कोतरहा, पश्चिम में दक्षिणी उत्तरी तेलुआ तथा पूरब में सरेया पंचायत है। इस पंचायत में एक ही राजस्व ग्राम है। जिसका थाना नं 167 है।






